चेन्नई, एजेंसी : अपनी
मेगा बजट फिल्म विश्वरूपम को लेकर जारी विवाद पर आहत फिल्मकार और अभिनेता
कमल हासन ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु सरकार नहीं चाहती कि वह राज्य
में रहें। ऐसे में वह इस देश में अपने लिए कोई धर्मनिरपेक्ष राज्य ढूढ़ेंगे।
इसमें असफल रहने पर वह देश छोड़ने के लिए भी तैयार हैं। यहां
पत्रकारों से बातचीत में भावुक स्वर में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कमल
हासन ने कहा कि मैं इन सब चीजों से आजिज आ चुका हूं। ऐसे में तमिलनाडु को
छोड़कर कश्मीर से केरल तक वह ऐसी जगह ढूंढें़गे। अगले दो-चार दिनों में यह
स्पष्ट हो जाएगा कि कि उन्हें भारत में कोई धर्मनिरपेक्ष राज्य मिलता है या
नहीं। ऐसी जगह भारत में नहीं मिलती है, तो वह विदेश चले
जाएंगे। उन्होंने
कहा कि करीब सौ करोड़ की लागत से बनी फिल्म के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति
गिरवी रख दी है। रिलीज में देरी से होने वाले नुकसान के कारण उन्हें
अपना घर गंवाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक अंतरिम राहत
नहीं मिली है। बुधवार को सिनेमाघरों ने फिल्म को तो लगाया लेकिन पुलिस ने
रोक दिया। गत शाम हाई कोर्ट की एक सदस्यीय पीठ ने फिल्म को हरी झंडी दे दी
थी। जबकि पुलिस को आदेश की प्रति नहीं मिली थी। हासन ने कहा, मेरे खिलाफ
राजनीतिक खेल खेला जा रहा है। मैं नहीं जानता कि यह खेल कौन खेल रहा है।
मैं न तो दक्षिणपंथी रहा हूं और न ही वामपंथी। उन्होंने कहा कि वह मद्रास
हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे, जहां तमिलनाडु सरकार
ने एक सदस्यीय
पीठ के फैसले को चुनौती दी है। कमल हासन ने कहा, मैं
सिर्फ एक कलाकार हूं और किसी भी धर्म को दोष नहीं दे रहा
हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसक शांति बनाए रखेंगे, जिनमें बहुत-से
मुस्लिम भी शामिल हैं। मैंने मुस्लिमों को फिल्म इसीलिए दिखाई थी, क्योंकि
वे मेरे भाई हैं। कमल के मुताबिक फिल्म की कहानी अफगानिस्तान पर आधारित
है, इसलिए
वह हैरान हैं कि भारतीय मुस्लिमों को किस चीज ने आहत किया और
इस बात से भी उन्हें आश्चर्य होता है कि सिर्फ एक फिल्म पूरे देश की एकता
को कैसे बिगाड़ सकती है। ज्ञात हो कि सरस्वती और भारत माता की नग्न पेंटिंग्स
बनाने के कारण उपजे विवाद के बाद मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन ने भारत
छोड़ दिया था और कतर की नागरिकता ग्रहण कर ली थी।
Dainik jagran National Edition 31-01-2013 page -01 euksjatu
,oa fQYe txr
No comments:
Post a Comment